सिटी स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस में प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की भीड़
मेरठ। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ चल रही है। रविवार को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस शाम 7.07 बजे रवाना की गई। ट्रेन के छूटने से पहले ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा की दृष्टि से मोर्चा संभाले रखा। पुलिस द्वारा यात्रियों को सावधानी के साथ ट्रेन में बैठने की सलाह दी। भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस जुटी रही। सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठने के बाद ही ट्रेन को प्लेट फार्म नंबर एक से रवाना किया गया। संगम एक्सप्रेस में जाने वाले अधिकतर यात्रियों में महाकुंभ स्नान वाले रहे। इस दौरान यात्रियों ने हर हर गंगे के जयकारे भी लगाए।