हाईटेंशन लाईन का तार टूटकर गन्ने के खेत मे गिरने से जला गन्ना। स्त्रोत:- किसान द्वारा भेजा गया
माछरा। मेरठ गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां में एचटी लाइन का तार टूटने से कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर इक्ट्ठा हुए किसानों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।
हसनपुर कलां के जंगलों में मंगलवार को एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान सोनम की डेढ़ बीघा, गीता की डेढ़ बीघा, रणवीर की 4 बीघा, शिक्षा देवी की 4 बीघा, सोहनपाल की 4 बीघा, महकार की 4 बीघा और अखिल, मुकुल, राजवती की ढाई बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने जेई व विद्युत विभाग के खिलाफ किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और मुआवजे की मांग की है। संवाद