तटबंध टूटे, सैकड़ों बीघा फसलें हुई नष्ट
शनिवार देर रात गंगा किनारे बसे सिरजेपुर गांव से भीमकुंड गंगा पुल की ओर से कई स्थानों पर गंगा से पानी बाहर निकल आया। कार सेवक बाबा बूटा सिंह ने बताया कि गंगा से पानी बाहर निकलने का सिलसिला रविवार दोपहर तक भी चल रहा था।
यह पानी भीमकुंड, किशनपुर, लतीफपुर आदि गांव के जंगल में पहुंच गया है। इससे करीब दो हजार हेक्टेयर धान, गन्ना और चारे की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कुछ खेतों में तो धान की फसल पककर तैयार थी। इस कारण खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि बिजनौर बैराज से 1.28 लाख क्यूसेक पानी चल रहा है। भीमकुंड निवासी किसान बृजपाल सिंह ने बताया कि पहले ही खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ था। अब गंगा का पानी पहुंचने से किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है।