हल्दौर के गांव शादीपुर मिलक में टूटे रजबहा की पटरी। संवाद
- फोटो : राहत शिविर कुछेछा में बाढ़ पीड़ितों से मिलते जलशक्ति मंत्री। संवाद
हल्दौर। गांव शादीपुर मिलक में पानी के तेज बहाव से रविवार सुबह चार बजे शेखुपुरा रजबहे की पटरी टूट गई। इससे महेंद्र सिंह, अजय कुमार, धर्मेंद्र, नरेश, महाराज सिंह, संजीव कुमार, नेपाल सिंह, करन सिंह, रामेंद्र सिंह, टीपू समेत आसपास के गांवों के किसानों की धान, गन्ना, चरी और बाजरे की फसलें जलमग्न हो गईं। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग जेई महकार सिंह ने रजबहे का पानी बंद कराकर जेसीबी से मरम्मत कार्य शुरू कराया। फसलों में जलभराव होने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।