फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में वारदात: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर, सामने आई बड़ी वजह

Tue, 26 Jul 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं पुलिस की जांच में यह बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। नौचंडी थाना क्षेत्र के करीब नगर सेक्टर-12 निवासी मोनू (30) को बाइक सवार पांच बदमाशों ने मारपीट के बाद गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोनू का एक लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वह मंगलवार दोपहर को हापुड़ स्थित रोड पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने घेर लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं विरोध करने पर गोली मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन


नौचंदी थाना प्रभारी का कहना है कि लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें