फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: रोडवेज बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, दो क्रोएशियाई नागरिक घायल

Sat, 03 Nov 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्रोएशिया निवासी महिला-पुरुष
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दिल्ली से देहरादून जा रहे क्रोएशिया निवासी महिला-पुरुष की कार रोडवेज से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जौलीग्रांट देहरादून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए कार चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


क्रोएशियाई नागरिक 45 वर्षीय अलेक्जेंडर और 40 वर्षीय एरिका शनिवार की सुबह किराए की स्विफ्ट कार से दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। सुबह सात बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में रुड़की पंचकुला हाईवे पर जैसे ही वे बड़कलां पुलिस चौकी से छुटमलपुर की तरफ चले तो कार की टक्कर सामने से आ रही छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस से हो गई। 

टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों विदेशी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक राकेश निवासी नागल पीपा, नागल चौधरी महेंद्रगढ़ हरियाणा भी मामूली रुप से चोटिल हो गया। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो विदेशी नागरिकों को छुटमलपुर के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एरिका को गंभीर हालत होने के चलते देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में रेफर किया गया। एसओ एमपी सिंह ने बताया कि राकेश की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें