यूपी के बागपत पिता के साथ अपनी दुकान से घर लौट रहे युवा किराना व्यापारी को गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिता-पुत्र की आंखों में मिर्च पाउडर डालने की कोिशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। घायल व्यापारी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी शैलेष कुमार पांडेय और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के समक्ष व्यापारियों ने पुलिस सक्रियता पर सवाल उठाए।
Baghpat: Unidentified criminals looted a businessman & his son after hurling chili powder into their eyes when they were returning from their shop last night. The son was shot in his legs when they tried to resist the loot. Police say "Case registered, We'll arrest culprits soon"
बताया गया है कि बड़ा जैन मंदिर के निकट अचानक दो नकाबपोश बदमाश सामने आए और इनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, लेकिन नाकाम रहे और अविनाश ने स्कूटी आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। पांव में गोली लगते ही अविनाश गिर पड़ा और बदमाश ने हवाई फायरिंग कर पिता-पुत्र को आतंकित कर दिया।
इसी दौरान अनिल जैन के हाथों से कैश का बैग छीनकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। व्यापारी ने परिचितों की मदद से अविनाश को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से देर रात उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी, एएसपी और सीओ रामानंद कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर अनिल जैन से जानकारी ली। एएसपी का कहना है कि पुलिस घेराबंदी में जुटी है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।