फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदुरई एक्सप्रेस में डकैती डालने वाला बावरिया गैंग दबोचा, 25 हजार के इनामी सहित पांच गिरफ्तार

Tue, 07 May 2019 01:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में मदुरई एक्सप्रेस में डकैती डालने वाला बावरिया गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से 25 हजार का ईनामी बदमाश नितिन उर्फ गुल्लर घायल हो गया। बदमाशों के पास से डकैती के दौरान लूटा गया माल बरामद हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि 15 जनवरी की रात इस ट्रेन में डकैती डालकर कई यात्रियों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद से ही जीआरपी, क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की अन्य टीमें डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश में थी। इस डकैती का खुलासा करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जीआरपी, थाना नागल पुलिस और क्राइम की संयुक्त टीमों ने रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर नागल रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास मुठभेड़ के बाद बावरिया गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ में गोली लगने से गाजियाबाद से 25 हजार का ईनामी बदमाश नितिन उर्फ गुल्लर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास डकैती के दौरान लूटा गया माल, नगदी और हथियार बरामद हुए हैं। 

इन बदमाशों को पकड़ा
एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद नितिन उर्फ गुल्लर, सन्नी, जयनारायण, विशाल  निवासी अलाउद्दीनपुर, करण निवासी खानपुर कलां थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी विशाल, कन्हैया निवासी खानपुर कलां थाना झिंझाना जनपद शामली फरार हो गए।
विज्ञापन


हथियार और लूट का माल बरामद 
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के एक अर्टिका कार, एक एलईडी, एक तमंचा, दो कारतूस, चार चाकू, सोने की दो चेन, एक बाइक, 15 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। इन्हीं हथियारों के बल पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कुंदन ने की थी रेकी, इस तरह दिया वारदात को अंजाम 
पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि मदुरई एक्सप्रेस में दक्षिण की महिलाएं काफी जेवरात पहनकर आती हैं। इसी कारण उन्होंने मदुरई ट्रेन को निशाना बनाया। योजना के तहत जनपद शामली के खानपुर कलां निवासी कुंदन ने ट्रेन की रेकी कर साथियों को बताया कि ट्रेन का पुलिस स्टाफ सहारनपुर में उतर जाता है। इसके बाद ट्रेन का एक हिस्सा देहरादून और दूसरा हिस्सा चंडीगढ़ की ओर जाता है। देहरादून जाने वाली ट्रेन को आसानी से लूटा जा सकता है। तब 15 मार्च की रात जयनारायण ने अपनी कार से गैंग के सदस्यों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा और खुद वापस टपरी फाटक की ओर चला गया। ये बदमाश रेलवे के लकड़ी पुल से खलासी लाइन वाली साइड में चले गए। वहां से विशाल ट्रेन में सवार हो गया। बाद में बाकी सदस्य भी दो डिब्बों के बीच बने पर्दे के बीच छिपकर बैठ गए। रुड़की से करीब 10 किलोमीटर दूर ट्रेन के हिंडन केबिन के पास पहुंचने पर चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ही बदमाशों ने स्लीपर की तीन बोगियों में कई यात्रियों से लूटपाट की।

कुंदन एक माह पहले गया था जेल, गिरोह पर हैं कई मुकदमे दर्ज 
रेकी करने वाले कुंदन को कोतवाली गंगोह पुलिस ने एक माह पूर्व जेल भेज दिया था। एसएसपी ने बताया कि कुंदन और गिरोह के सदस्यों को हरियाणा में भी लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं। चेन लूट के मामले में कुंदन गंगोह से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे एक माह पूर्व ही जेल भेजा था। गिरोह के पकड़े जाने पर पता चला कि ट्रेन डकैती डालने के लिए कुंदन ने रेकी की थी। 

राजस्थान के अपर जिला जज से भी की थी लूटपाट 
एसएसपी ने बताया कि इस गैंग ने 22 जनवरी की रात रोहतक में गरीबरथ ट्रेन में राजस्थान के दोसा के अपर जिला जज से भी हथियारों के बल पर लूटपाट की थी। पकड़ने जाने पर इस घटना का खुलासा हुआ है। इस संबंध में सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा पुलिस को जानकारी दे दी है।


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें