मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को रिश्ते के मौसा ने चार साल की बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची के रोने पर परिजन ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले परिजनों ने बताया कि रविवार को बच्ची का मौसा उनके घर पर आया था। देर रात होने के कारण परिवार के सभी लोग सो गए थे। इस दौरान मौसा चार साल की बच्ची को बेड टच करने लगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो परिजन की नींद खुल गई। आरोपी ने पहले बहाने बनाने का प्रयास किया और फिर भागने की कोशिश की। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस को सूचना दे दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
-
महिला को दी तीन तलाक की धमकी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति पर ससुर से संबंध बनाने का दबाव बनाने और आरोपी की बात न मानने पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी तीन माह पहले हुई थी। शादी के बाद से पति मारपीट करता है और खर्चा भी नहीं दे रहा। महिला के विरोध करने पर पति ससुर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।