फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या, शव फेंका

Fri, 30 Sep 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लावड़ के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव दौराला के जैनपुर गांव के पास मिला। जिस पर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा करते दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मामला सांप्रदायिक होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पीड़ित परिवार ने अपने ही समुदाय के गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी।
विज्ञापन

लावड़ कस्बा निवासी जुल्फिकार (24) पुत्र साबुद्दीन कपड़े बेचता था। बताया गया है कि वह लखनऊ में रिश्तेदारी में गया था। बुधवार रात करीब 11 बजे उसने अपने घर कॉल करके बताया कि वह बेगमपुल पर है और थोड़ी देर में घर आ रहा है। घंटों बाद भी वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी जानकारी लावड़ पुलिस चौकी पर दी। बृहस्पतिवार सुबह जैनपुर तालाब के पास उसका शव मिला। जुल्फिकार को दो गोली मारी गई थीं।
जुल्फिकार की हत्या की सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने दौराला थाने पहुंचकर हंगामा किया। लावड़ के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर मवीमीरा गांव के दूसरे समुदाय के युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। काफी हंगामे के बाद जुल्फिकार के पिता साबुद्दीन ने लावड़ कस्बा निवासी रिहान पुत्र लईक हसन, नजफ पुत्र नजर मोहम्मद, यासीन पुत्र मेहरबान व शाकिर पुत्र इलियास के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ के सामने ही मारा थप्पड़
जिस दौरान दौराला थाने पर तहरीर लिखी जा रही थी तो लावड़ के एक व्यक्ति को किसी ने फोन पर बताया कि इस मामले में उसके बेटे का नाम लिखाया जा रहा है। इस पर वह व्यक्ति थाने पहुंच गया और तहरीर लिखा रहे युवक को सीओ के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। इस पर सीओ ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में दोनो में समझौता हो गया।

परिजनों में कोहराम
जुल्फिकार पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। जुल्फिकार की मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया। जुल्फिकार कुंवारा था और कपड़े की फेरी लगाता था।

सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश
कुछ दिनों पहले मवीमीरा गांव के युवक का भैंसा बुग्गी को टक्कर लगने पर दूसरे समुदाय के युवकों से विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। मवीमीरा के लोगों ने लावड़ रोड़ पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह लावड़ के युवक की लाश मिलने पर फिर से माहौल गर्मा गया था। पुराने विवाद को लेकर लोग जुल्फिकार की हत्या करने का आरोपी मवीमीरा के ग्रामीणों पर लगाने लगे थे। हालांकि पुलिस व गणमान्य लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें