फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: भतीजों ने दिन निकलते ही ताऊ को गोलियों से भूना, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी

Wed, 21 Oct 2020 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गावं मे दिन निकलते ही भतीजों ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी ।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन


पांची निवासी 60 वर्षीय इनामुलहक बुधवार सुबह सात बजे अपने पुत्र जुबैर के साथ बस स्टैंड स्थित अपने  मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए घर से निकला था।  पूर्व प्रधान नासिर के घर के समीप  इनामुलहक के दो भतीजे मिले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई।

विवाद बढ़ने पर भतीजों ने  ताऊ इनामुलहक की गोली मारकर हत्या कर दी। जुबैर ने किसी तरह जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें