फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जंगल में घसीटकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो भाइयों समेत तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 12:48 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों ने 13 वर्ष की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की की मां की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना रविवार (18 अक्तूबर) की शाम करीब 7 बजे की है। किशोरी की मां की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट सोमवार की देर रात 10:30 बजे लिखी गई है। मां ने कहा है कि उसकी बेटी शौच कर वापस लौट रही थी।

तभी रास्ते में गांव से करीब 50 कदम दूर पहले से घात लगाए बैठे दिनेश व उसका भाई बृजेश और अवधेश ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर जंगल की तरफ ले गए। तीनों ने वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके मां-बाप को जान से मार देंगे। घर पहुंची पुत्री ने माता-पिता को पूरी बात बताई। मां ने थाने में अगले दिन सुबह सोमवार को तहरीर दी। पुलिस ने दिनेश व बृजेश और अवधेश के विरुद्ध धारा 376 (डीए), 504, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी व 6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आयु का भी मेडिकल होगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें