उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूडकली में स्थित एक मदरसे में मंगलवार शाम को वालीबॉल खेलने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। देर रात को एक युवक ने मदरसे में जाकर फायरिंग कर दी। इस दौरान दो बच्चे घायल हो गए।
जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना में 5 साल का फैजान और 7 साल के अब्दुल्ला समेत छर्रे लगने से घायल हुए हैं। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं फायरिंग की घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/