फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने बड़े भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार

Wed, 22 Jan 2020 03:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के कस्बा नगीना में चाकू से गोदकर युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या से पूर्व दोनों भाइयों में किसी बात पर विवाद हुआ, लेकिन वजह क्या थी, यह पता नहीं चला। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नगर पालिका नगीना से सेवानिवृत्त कर्मी सिराजुद्दीन का परिवार कस्बा के लुहारी सराय में रहता है। परिवार में उनके दो बेटे अलाउद्दीन (30 वर्षीय) और छोटा बेटा जफर है। अलाउद्दीन मुरादाबाद में किसी हैंडीक्राफ्ट व्यापारी के यहां नौकरी करता है। सोमवार को ही अलाउद्दीन वहां से घर आया था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अलाउद्दीन और जफर के बीच घर में ही किसी बात पर विवाद हो गया। जफर ने चाकू से बड़े भाई के सीने पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बीएसएफ के जवान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा में थे तैनात, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें