पड़ोसी की महिला को बच्चा देकर भागा आरोपी
गायत्री पुरम मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्हें चीख पुकार की कोई आवाज नहीं सुनी। आरोपी पति हत्या करने के बाद अपने चार माह के बेटे को लेकर मकान की छत पर पहुंचा। पड़ोसी असलम की पत्नी को आवाज लगाकर बोला कि पत्नी काम कर रही है। थोड़ी देर बच्चे को संभाल लो, लेकिन महिला ने बच्चा लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह मोहल्ले में ही जुबैदा नाम की महिला के पास पहुंचा। उसने कहा कि नानी थोड़ी देर बच्चे को संभाल लो, उसकी पत्नी काम कर रही है। वह जुबैदा को बच्चा लेकर बहुत ही तेजी से भाग निकला।
गाजियाबाद जाने की कर रहे थे तैयारी
मृतक नफीसा के ससुराल वाले गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में गए। रविवार की शाम नफीसा और उसका पति घर वापस आ गए। सोमवार को उन्हें फिर से गाजियाबाद जाना था। महिला ने जाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। कपड़ों का बैग दूसरे कमरे में रखा हुआ था।
सिवाल खास गांव के रहने वाला है आरोपी
गायत्री पुरम मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी वकील मूल रूप से मेरठ जनपद के सिवाल खास का रहने वाला है। उसकी मां फिरदौस बागपत की रहने वाली है। 25 साल पहले फिरदौस परिवार सहित गायत्री पुरम मोहल्ले में आकर रहने लगी थी। यहीं पर वकील का ननिहाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/