फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली- मेरा बेटा बेकसूर, हथियार तस्करी के आरोप में दिल्ली से पकड़ा गया था वैसर

Tue, 18 Jun 2019 08:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में हथियार तस्करी के आरोप में पकड़े गए जहानपुरा निवासी वैसर के परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वैसर की मां इमराना का कहना है कि उसका बेटा खेती-बाड़ी का काम करता है, जिसका हथियारों से कोई लेनादेना नहीं। रंजिशन बेटे को फंसवाया गया है। महिला ने कहा कि बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि 16 जून को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने कैराना थानाक्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी वैसर को आईएसबीटी के पास से 13 स्वचालित पिस्टल 32 बोर, 10 मैगजीन, 17 देशी तमंचे, 25 कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। वैसर की मां इसराना का कहना है कि उनके पास में 50-60 बीघा काश्त की जमीन है, जिसमें उसका बेटा वैसर खेतीबाड़ी का काम करता था। रविवार सुबह करीब छह बजे उसका बेटा छत पर सोया हुआ था, तभी तीन गाड़ियों में पहुंचे 10-12 लोगों ने उसे बुलवाया। आरोप है कि उसके बेटे को खींचकर ले जाने लगे, जब उन्होंने कारण पूछा तो उसके और उसकी पुत्रवधू और बेटे के साथ में मारपीट की। इसके बाद वैसर को रजबहे की पटरी से होते हुए लेकर चले गए, जिस समय बेटे को गिरफ्तार किया गया, तब उसके पास या घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। मां ने कहा कि उसका बेटा बेकसूर हैं। वे अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जाएंगे। उन्हें केवल इंसाफ चाहिए।

प्रधान के पति ने कहा, वैसर को गलत फंसाया
दिल्ली अपराध शाखा द्वारा वैसर के हथियारों के साथ पकडे़ जाने की खबर पर मंगलवार को उसके घर पर परिचितों का जमावड़ा लगा था। वहीं, जहानपुरा के ग्राम प्रधान के पति रियासत अली का कहना है कि वैसर एक किसान था। उस पर कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है। उसे फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें