जानकारी के अनुसार युवक की हत्या कर शव को पार्क में जला दिया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वाला युवक की शिनाख्त आशीष निवासी खतौली के रूप में हुई है। अवैध संबंधों के शक में सगे भाई ने उसकी बेटी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
आशीष का भाई अजय और उसकी बेटी किराए के मकान में रिठानी में रह रहे थे। बेटी और भाई के एक साथ रहने से आशीष विरोध करता था, जिसके चलते अजय और उसकी बेटी ने आशीष की हत्या कर दी।
पुलिस ने अजय और बेटी पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आशीष के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा गया है। मरने वाले युवक आशीष कुमार की उम्र 40 साल बताई गई है और उसके बेटी दीपा 18 साल की है। शिव ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/