फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक में पेट्रोल डलवाया, फिर पैसे मांगने पर बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jul 2020 04:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने बुढ़ाना कांधला मार्ग पर जोला के पीहू पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मार दी। गोली लगने से सेल्समैन घायल हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार दोपहर को बाइक सवार दो बदमाश पीहू पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाया। वहीं सेल्समैन के पैरे मांगने पर बदमाशों ने सेल्समैन अमित (35 वर्ष) पुत्र राजपाल निवासी राजपुर को गोली मार दी। 

यह भी पढ़ें: कुख्यात सुनील राठी तिहाड़ जेल से चला रहा गैंग, हो चुकी ये कई बड़ी वारदात, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा खौफ
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमर में गोली लगने से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें