फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! खजूर में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश और फिर...

Sun, 27 Jun 2021 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में फिर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खजूर में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी युवक पर किशोरी को खजूर में जहरीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पंचायत कर आरोपी से किशोरी का निकाह कराने तक की भी तैयारी कर ली गई थी, मगर सहमति न बनने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


अहमदनगर निवासी शुएब का किशोरी के घर पर आना-जाना था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर शुएब ने किशोरी को कुछ बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। किशोरी वहां पहुंच गई। आरोप है कि शुएब किशोरी को थोड़ी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहां बात करने के दौरान ही किशोरी को खजूर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खजूर खाने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। आरोप है कि शुएब ने बेहोशी की हालत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम होश आने पर बदहवाश हालात में किशोरी घर के लिए चली। वहीं, उसकी तलाश कर रहे परिजन रास्ते में मिले। किशोरी ने घटना के बारे में बताया। वहीं किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।

यह पता चलने के बाद परिवार के लोग आरोपी शुएब के घर पहुंचे। बताया गया है कि आरोपी पक्ष ने इज्जत की दुहाई देते हुए किशोरी का निकाह शुएब से कराने की बात कही। शनिवार को किशोरी के परिवार वालों ने शुएब के मोहल्ले में एक पंचायत की। इसमें दोनों परिवार के लोगों को बुलाया गया। इसमें निकाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी शुएब ने निकाह से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर शुएब के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश की गई, मगर वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी शुएब की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें