फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा, सिपाही ने पहले होटल में युवती से की दरिंदगी और फिर...

Tue, 23 Feb 2021 01:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच एक बार फिर पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी के साथ एक युवती को होटल में पकड़ा। आरोप है कि युवक को कमरे के बाहर बैठा दिया गया और एक सिपाही ने युवती के साथ दरिंदगी की। सोमवार को नौचंदी थाने में आबरू की बोली लगाकर समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन


यह घटना मेरठ में गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो के सामने एक होटल की है। बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली युवती शनिवार देर रात प्रेमी के साथ होटल में रुकने आई थी। होटल मालिक के बेटे ने इस मामले की सूचना नौचंदी पुलिस को दे दी। थाने का एक सिपाही अपने दो दोस्तों के साथ वर्दी में होटल में पहुंचा। पुलिस के आने पर युवती डर गई और वह समाज में बदनामी होने का हवाला देकर गिड़गिड़ाने लगी। आरोप है कि सिपाही ने प्रेमी को कमरे से बाहर निकाल दिया और फिर युवती के साथ दरिंदगी की।

यह भी पढ़ें: यूपी में चाट विक्रेताओं के बीच चले लाठी-डंडे, रातों-रात वायरल हुआ आइंस्टीन लुक वाला दुकानदार
विज्ञापन

 
इस दरिंदगी में होटल मालिक का बेटा भी शामिल बताया गया। सिपाही ने प्रेमी युगल को धमकाया और फिर तलाशी लेने के बहाने 3000 रुपये भी छीन लिए। इसके बाद रात में प्रेमी युगल किसी तरह वहां से निकल गया। रविवार को युवती ने यह बात बुलंदशहर पुलिस को बता दी थी। पुलिस की दरिंदगी की पोल खुली तो यहां थाना पुलिस लीपापोती करने में जुट गई। सोमवार को दिन भर थाने की पुलिस पीड़ित युवती को मैनेज करने में जुटी रही। पुलिस महकमा घटना पर पर्दा डालने का प्रयास करता रहा। इस मामले में इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और किसान, तीन घायल, तेरहवीं में गए थे मंत्री संजीव बालियान

कार्रवाई की जाएगी
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इंस्पेक्टर नौचंदी से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराध के प्रति पुलिस गंभीर है। इस घटना की जानकारी करके ही आगे की जांच होगी। - देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें