मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया कि सफेदा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शब्बर उर्फ चांद पुत्र घासी निवासी डूंगरावली थाना परतापुर जनपद मेरठ व हाल पता नूरनगर की पुलिया मदीना कॉलोनी थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ बताया है।
यह भी पढ़ें: आखिर यूपी में कब थमेगी घटनाएं, मेरठ में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल
पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर जनपद मेरठ, गौतम बुद्धनगर और गाजियाबाद में डकैती, लूट, चोरी, गैंगेस्टर आदि के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/