आरोपी की मां से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बेगमपुल पर गुुरुवार शाम पांच करोड़ रुपये का सोना लूट के मामले में पुलिस ने जीपीएस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की तो हिंदु युवा वाहिनी का नेता भगत सिंह (25) मुख्य आरोपी निकला। आरोपी जिस बैग में सोना ले गए, उसमें जीपीएस लगा था। उसके आधार पर लेकर वंडर सिटी कॉलोनी ट्रेस हुआ।
घटना के बाद एसपी डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मुजफ्फरनगर और पूर्व एसपी सिटी रणविजय सिंह ने आठ सीओ, 15 थानों की पुलिस, एसटीएफ और सर्विलांस टीम के साथ कॉलोनी को घेर लिया। एसपी क्राइम बीपी अशोक ने भगत सिंह की मां सोहनवीरी से पूछा कि आपका बेटा भगत कहां है तो वह कुछ समझ नहीं पायी। एसपी क्राइम ने उनको बताया कि आपके बेटे ने पांच करोड़ रुपये का 15 किलो सोना लूटा है। बेटे की यह करतूत सुनकर मां बेड पर बेहोश होकर गिर गईं। इसी बेड पर भगत की 80 वर्षीय दादी सुखवीरी भी लेटी थीं। यह देखकर पुलिस अफसर ठिठक गए। बाद में पड़ोस की एक महिला ने आकर उनको संभाला।