बुधवार को किसी तरह से महिला को फोन मिल गया। छत पर छुपकर उसने पड़ोसियों की मदद से मायके में बंधक बनाए जाने की जगह की सूचना दी।
शाम चार बजे पिता व दो जीजा मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से महिला को बंधक मुक्त कराया। कोतवाली दादरी कार्यवाहक प्रभारी सोदान सिंह ने बताया कि सास, ननद, देवर व नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।