फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहाने से घर बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पंचायत में मारे जूते

Wed, 01 Apr 2020 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक किशोरी के साथ युवक ने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में पंचों के बीच आरोपी युवक को जूते मारे गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में पंचों के बीच आरोपी युवक को जूते मारे गए। इसके बावजूद दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने फैसला करने का दबाव भी बनाया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी परिवार सोमवार को अपने खेतों में गया हुआ था। घर पर 15 वर्षीय किशोरी मौजूद थी। पड़ोसी युवक किसी बहाने से किशोरी को अपने घर बुलाकर ले गया। युवक ने अपने घर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को घर पर बताने की धमकी भी दी। किशोरी रोते बिलखते हुए अपने घर पर पहुंची। सोमवार शाम परिवार के लोग घर आए तो किशोरी ने घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिजनों ने समाज के लोगों से इस बात का जिक्र किया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: किशोरी को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों भाइयों को धुना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गांव में सोमवार की रात को जिम्मेदार लोगों की एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवक को भी बुलाया गया। पंचायत में पंचों के सामने ग्रामीणों ने सजा के तौर पर युवक को जूते भी मारे। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर फैसला करने का दबाव भी बनाया, जिसको लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया था। मंगलवार को पीड़ित पक्ष थाने में पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के मामले में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि दुष्कर्म की तहरीर दी गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें