फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियार एवं गोला बारूद सप्लाई करने वाले दबोचे, पूछताछ जारी

Sat, 23 Nov 2019 10:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
ats
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकवादियों के माड्यूल को हथियार व गोला बारूद की सप्लाई करने वाले आरोपी और उसके साथी को एटीएस ने शामली से गिरफ्तार कर लिया। वह जिस माड्यूल को सप्लाई करने जा रहा था, उसके सदस्यों को कुछ दिनों पहले ही पंजाब में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने जब इस माड्यूल को चला रहे लखविंदर सिंह व उसके अन्य साथियों से पूछताछ की तो यह पता चला कि उन लोगों को शामली जिले का राज सिंह नामक व्यक्ति हथियारों के साथ दस हैंड ग्रेनेड की सप्लाई देने वाला था। पंजाब पुलिस राज सिंह को तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में यूपी एटीएस को भी जानकारी दी। यह जानकारी सामने आई कि इंगलैंड में रहकर भारत में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों को संचालित कर रहे परमजीत सिंह पम्मा ने ही अपने संपर्क के जरिए राज सिंह को इस माड्यूल को हथियार व ग्रेनेड की सप्लाई देने को कहा था।

विज्ञापन

प्रदेश में खालिस्तानी आतंकियों के साथी के सक्रिय होने की सूचना पर एटीएस ने राज सिंह के बारे में जानकारी जुटाई। शनिवार को एटीएस ने राज सिंह पुत्र महावीर निवासी गोगवान जलालपुर थाना बाबरी और इसी गांव के उसके साथी आसिफ पुत्र कय्यूम को शामली में गुरुद्वारा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मैगजीन के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ।

एटीएस के अफसरों के मुताबिक राज सिंह पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा वांछित है। जांच एजेंसी उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह ग्रेनेड कहां से लाता। हालांकि ये दोनों खुद को मजदूरी पेशा बता रहे हैं। एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि एटीएस और खुफिया एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें