उधर, किसी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को बड़ौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रवीण के सीने में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि सचिन के गोली के कई छर्रे लगे हैं। सूचना मिलने पर एसपी शैलेष कुमार पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/