फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में पुलिस से भिड़े तीन युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, ये था मामला

Wed, 19 Jun 2019 11:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी युवक को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत शहर में बुधवार रात को राष्ट्रवंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही यातायात पुलिस से कार सवार युवक भिड़ गए। पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोपी कार में सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को दबोच लिया। टीएसआई ने कहा एक युवक ने उसके पिस्टल पर भी दो बार हाथ डालने की कोशिश की। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


टीएसआई लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बुधवार की रात में करीब दस बजे राष्ट्रवंदना चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। यातायात पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। इस बीच कार सवार युवक आए और पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो युवक गोलीगलौज कर दिल्ली की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी से पीछा कर युवकों को दबोच लिया। चौराहे पर कार से उतारकर युवकों को कोतवाली ले जाने के दौरान हंगामा हुआ। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। 

वहीं टीएसआई ने कहा एक युवक ने उसके पिस्टल पर भी हाथ डालने की कोशिश की। यातायात पुलिस ने तीन युवकों को दबोचकर कोतवाली पुलिस को दे दिया। पुलिस ने देर रात तक तीनों युवकों से पूछताछ की। पुलिस ने अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि युवकों से जानकारी ली जा रही है। उनके एड्रेस का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें