फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की सगाई से वापस लौट रहे दो बाइक सवार गंगनहर में डूबे, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 01 Mar 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम भोला के निकट सोमवार शाम दो युवक बाइक समेत गंगनहर में गिर गए। युवकों को खोजते हुए परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। गोताखोरों ने गंगनहर से बाइक बरामद कर ली, लेकिन युवकों का पता नहीं चला। पुलिस ने गंगनहर का पानी कम कराया तलाश कराई, लेकिन मंगलवार शाम तक भी युवकों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


पुट्ठा रोड स्थित कैलाशपुरी निवासी अजय (22) पुत्र हरपाल और राजेन्द्र (20) पुत्र सुरेश सोमवार ग्राम सतवाई में सोनू पुत्र धनीराम की सगाई में गए थे। ये शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। उनके देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे स्विच ऑफ मिले। सोनू के मोबाइल पर संपर्क करने पर पता चला कि युवक शाम करीब सात बजे ही चले गए थे। किसी अनहोनी की आशंका के चलते युवकों के परिजन रात में ही गांव सतवाई पहुंचे और तलाश शुरू की। रातभर तलाश के बाद भी सुराग नहीं लग सका। परिजन सुबह भोला पुलिस चौकी पहुंचे। वहां उन्हें अजय का हेलमेट रखा मिला। यह हेलमेट स्थानीय बच्चों को गंगनहर पुल के समीप पड़ा मिला था। उनकी मंगलवार को गंगनहर पुल के आसपास तलाश शुरू की गई। उनकी बाइक का हैंडिल पुल के निकट नहर में दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाइक को बाहर निकाला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने युवकों की तलाश की परंतु देर शाम तक सुराग नहीं मिल सका। गांव टीकरी में गंगनहर पुल पर परिजनों ने जाल लगवाया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि गंगनहर में पानी कम करा दिया गया है।

ग्रामीणों ने सुनी थी आवाज
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने देर शाम बाइक के गंगनहर में गिरने की आवाज सुनी थी। मौके पर जाकर देखा था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


अजय के हैं दो बच्चे
अजय के दो बच्चे हैं। इनमें दो वर्षीय पुत्र एवं आठ माह की पुत्री है। राजेंद्र अविवाहित है। गांव सतवाई में अजय के भाई संजय की सुसराल है। सतवाई के ग्रामीण भी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें