फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 1.17 करोड़ की ठगी मामले में दो गिरफ्तार, शातिरों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Sun, 12 May 2019 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में 1.17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में सदर पुलिस और साइबर सेल ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से अलग-अलग बैंकों की कई चेकबुक, एटीएम कार्ड बरामद हुए। आरोपियों ने आठ माह पहले एक निजी कंपनी के खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को हैक करके ठगी को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गौरव सोनी निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं नैनीताल और नितिन चौहान निवासी 130 ए-ब्लॉक विजयनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2018 में सारुनगर, सरधना रोड निवासी प्रवीण कुमार के मोबाइल नंबर को हैक करते हुए साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1,17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की थी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धनप्रकाश दक्ष की जांच के बाद आरोपी गौरव और नितिन पकड़े गए। 

एसएसपी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। इस गैंग के मुख्य आरोपी कालीचरण की भोपाल में लोकेशन बताई गई। जिसकी तलाश में पुलिस टीम भोपाल भेजी गई है। इनके कुछ और साथियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा इन दोनों आरोपियों से जुड़े सभी बैंक खाते सीज कराए जा चुके हैं। खुलासे के दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट रामअर्ज और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें