फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लापता किसान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग, गांव में पुलिस बल तैनात

Tue, 25 Jun 2019 12:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किसान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव चिरचिटा से लापता किसान के घर के सामने कार सवार बदमाशों ने सोमवार की रात में करीब बीस राउंड फायरिंग की। इनमें से कई गोलियां किसान के दरवाजे में भी लगी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन देर रात तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

चिरचिटा गांव का किसान ओम सिंह का बेटा कृष्ण (28) विगत एक सप्ताह से लापता है। परिजनों ने उसे इधर- उधर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा। पुलिस को भी मामले की जानकारी कई दिन पहले दी गई थी। पीड़ित परिवार ने दी तहरीर में कई लोगों पर शक जताया। कार सवार कुछ युवक ओम सिंह के घर के सामने सोमवार की रात में करीब नौ बजे पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर कई लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच कई गोलियां किसान के दरवाजे में भी लगी। करीब बीस मिनट तक फायरिंग होती रही। इससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि युवक गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर रहे थे। पीड़ितों ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। इस वारदात के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी। यही नहीं बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें