सवाल छोड़ गई मासूम की मौत
मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे के दरवाजे में चुनरी बंधी हुई मिली थी। आशंका है कि दिव्यांश इस चुनरी पर लटककर चारों और घूम रहा होगा। घूमते हुए चुनरी उसके गले में फंदा बन गई, जिस कारण उसकी मौत हुई है। सवाल है कि चुनरी दरवाजे में किसने और कब बांधी। वारदात के बाद गांव में तरह की चर्चाएं फैल गई। जिस वक्त यह घटना हुई, मासूम घर में अकेला था। स्कूल से आने के बाद उसकी बहन भी घर के पिछले दरवाजे से घर में पहुंची थी। अगर घर का दरवाजा बंद था तो दिव्यांश घर में कैसे पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मासम के शव को निकलवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/