फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम कार्यालय के एक अधिकारी की कार पर हमला, पत्नी व मासूम बेटे को आई गंभीर चोट

Tue, 27 Oct 2020 12:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल महिला और कार में पड़ा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार रात एक वारदात हो गई। जिलाधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात निशांत कुमार सोमवार रात अपनी पत्नी व छह माह के बेटे के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर दूरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए और उनकी पत्नी के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


बताया गया कि देहरादून रोड से रविवार रात 10 बजे निशांत अपने परिवार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्नी व बच्चे को गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: देवबंदी उलमा हुए नाराज, बोले- दाढ़ी कटवाने से अच्छा नौकरी छोड़ देते दरोगा इंतसार अली
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद वरिष्ठ सहायक निशांत कुमार ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन की। माना जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने शरारत में या नशे की हालत में यह हरकत की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें