यूपी के मेरठ शहर में मंदिर के पुजारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुजारी की हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि पल्लवपुरम अप्पू ग्रीन पार्क में स्थित मंदिर के पुजारी का शव शुक्रवार सुबह मिलांज मॉल के पीछे पड़ा मिला। बताया गया कि गुरुवार को पूजा करने के बाद पुजारी अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की। वहीं परिजनों को रात में तलाशी के दौरान उनकी साइकिल और बैग पड़ा मिला। लेकिन देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं शुक्रवार सुबह परिजनों ने फिर से तलाश करना शुरू किया तो मोदीपुरम में मिलांज मॉल के पीछे पुजारी का शव पड़ा मिला। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुजारी अपने परिवार के साथ पल्लवपुरम फेस-2 में रहता था। हालांकि मूलरूप से वह बागपत जिले के खेकड़ा का रहना वाला था।
इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/