फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन घर में खिड़की से लटकता मिला सफाईकर्मी का शव, दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Fri, 22 Mar 2019 12:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
सफाई कर्मी की मौत के बाद घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को सीएचसी के सामने एक घर में खिड़की से सफाईकर्मी का शव लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलहरी के मजरा मथुरा पुरवा निवासी अनिल कुमार वर्मा पुत्र राम नारायण का शव गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन घर के अंदर खिड़की में लटकता मिला। मृतक फखरपुर ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत घुरेहरीपुर में उसकी तैनाती थी। अनिल कुमार वर्मा काफी दिनों से फखरपुर पावर हाउस के सामने किराए के मकान में परिवार समेत रह रहे थे।

मृतक ने वहीं अस्पताल के सामने जमीन खरीद कर घर का निर्माण करवाया था। सूचना पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां शांति देवी पत्नी रामनारायण की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें