फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में नेशनल शूटर को मारी गोली, धमकी देकर हमलावर फरार

Wed, 26 Feb 2020 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में नेशनल शूटर को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में चांदपुर-पचेंडा मार्ग पर मंगलवार शाम नेशनल शूटर को कार सवार लोगों ने गोली मार दी। युवक को कमर में छर्रे लगे हैं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा निवासी आकाश नेशनल शूटर है। मंगलवार शाम आकाश खेतों पर गया था, जहां से शाम वह घर लौट रहा था। घायल युवक का कहना है कि जब वह चांदपुर-पचेंडा मार्ग पर पहुंचा तो अचानक पीछे से आई कार में सवार कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। कमर में छर्रे लगने से आकाश वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: बरात में चढ़त के दौरान फोटोग्राफर को लगी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस को नहीं दी सूचना
विज्ञापन


वहीं नेशनल शूटर को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घायल युवक द्वारा अपने बयानों में ससुराल पक्ष से विवाद चलने की जानकारी दी है। युवक द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर ही फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें