फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बॉडी बिल्डर को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस जांच में सामने आई ये बड़ी वजह

Mon, 10 Feb 2020 02:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को एक बॉडी बिल्डर को गोली मार दी गई। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बताया गया कि बॉडी बिल्डर नरेंद्र मिस्टर इंडिया रह चुका हैं। नरेंद्र पुत्र ज्ञानेंद्र साकेत मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मान पुरी के निकट नरेंद्र को गोली मारी गई है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बदमाशों में गोलीबारी, एक युवक की मौत, दूसरे को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। प्रोपर्टी के विवाद में ही गोली मारी गई है। नरेंद्र को दो गोली मारी गई है। एक हाथ में और दूसरी जांघ में मारी है। जबकि तीसरी गोली कंधे के पास से निकल गई। घायल को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें