फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स का पेपर देखकर चेहरे खिले

Tue, 21 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद प्रश्न पत्र पर चर्चा करतीं छात्राएं।द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा की परीक्षा में सोमवार को गणित का पेपर हुआ। पिछले 4 साल में सबसे आसान पेपर आया, जिसे देखकर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।  ट्रांसलेम एकेडमी गंगानगर के शिक्षक कमल दीवान ने बताया पेपर बहुत अच्छा रहा। छात्रों को ही नहीं हम शिक्षक भी पेपर के लिए बहुत परेशान थे। सीबीएसई ने पेपर का पैटर्न भी बदल दिया है। लेकिन यह बदला पैटर्न छात्रों के लिए लाभदायी रहा। पेपर में 2 नंबर के छोटे-छोटे सवाल भी शामिल हुए। पूरे सिलेबस को कवर करके पेपर बनाया गया। इससे छात्रों को सवालों के विकल्प बहुत मिले। बोर्ड ने च्वाइस भी बढ़ा दी।  एनसीईआरटी बेस्ड पेपर था। पिछले चार सालों में इतना आसान पेपर कभी नहीं आया। हालांकि थोड़े कंफ्यूजिंग सवाल तो हर पेपर में होते हैं। लेकिन पेपर आसान रहा। छात्रों के 100 नंबर भी आ सकते हैं। कुछ छात्रों को पेपर लैंदी होने से परेशानी हुई। पिछले साल छात्रों क ा गणित का पेपर सबसे कठिन रहा था। पेपर काफी बिगड़ गया था, इसलिए छात्र काफी परेशान रहे थे। पेपर लैंदी और कठिन आने के कारण छात्रों का पेपर छूटा था। 
विज्ञापन

केमिस्ट्री, भूगोल का पेपर आसान
आईसीएसई व आईएससी की बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को दोनों पेपर आसान रहे। आईसीएसई के छात्रों का केमिस्ट्री का पेपर था। पेपर आसान व सरल रहा। आईएससी में भूगोल का पेपर भी अच्छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें