फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में मोबाइल पर बात करते धरा परीक्षार्थी, मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Jan 2017 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
पकड़ा गया परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवाना रोड स्थित एफआईटी कॉलेज में रविवार को आयोजित इलाहाबाद हाईकोर्ट की रिव्यू ऑफिसर की परीक्षा में चेकिंग के दौरान एक परीक्षार्थी को टॉयलेट में मोबाइल फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया गया। कॉलेज की तहरीर पर गंगानगर थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के मुताबिक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे के बीच की परीक्षा शुरू हो गई थी। दोपहर करीब 1:15 बजे सेंटर उपाधीक्षक निति राणा टीम के साथ कमरों में चेकिंग कर रहे थे। तभी रूम नंबर- 61 के बराबर में स्थित टॉयलेट में एक युवक की बात करने की आवाज सुनाई दी। टायलेट की चेकिंग की गई तो उसमें एक युवक  मौजूद था। युवक की तलाशी लेने पर जैकेट के भीतर एक मोबाइल फोन और ईयरफोन मिला। जिसमें बाद टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर यूपी-100 और गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में युवक ने अपना नाम भागीरथ पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी पूरभ बुवनीखेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा बताया। कड़ी पूछताछ करने पर भी युवक ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने कॉलेज के सेंटर अधीक्षक सहदेव सिंह तोमर की ओर से दी गई तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें