फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप, आरोपी फरार

Mon, 09 Jan 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते रामपुर पुलिस थाना के तहत मझाली क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला पेश आया है। हालांकि दुराचार का आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर की मझाली पंचायत में 14 वर्षीय नेपाली मूल की नाबालिग के पिता ने पुलिस चौकी तकलेच में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस में दर्ज की शिकायत में उसने कहा कि पांच जनवरी को जब उसकी बेटी घर पर अकेली थी तो नेपाली मूल के राज कुमार ने दुराचार किया।

इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए रामपुर खनेरी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें