फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिटौली में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा

Tue, 28 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिटौली गांव में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। सोमवार सुबह इसका पता चलने पर दलित समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिटौली गांव में दलित समाज की सार्वजनिक जमीन पर यह प्रतिमा अस्थायी रूप से रखी हुई थी। जल्द ही यहां पर मार्बल की प्रतिमा लगाने की तैयारी थी। इसको लेकर गांव के दूसरे पक्ष में नाराजगी थी। जिसके चलते प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान पुष्पेंद्र जाटव, राजीव डाबका, डॉ. हितेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार, नीरज सिद्धार्थ, नीरज कुमार, सोनू जाटव, लोकेश, अक्षय कुमार, अतुल कुमार, राजन, संदीप, सर्वेश, तरुण जाटव, कपिल जाटव, मोहित कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। सीओ दौराला वीएस वीर कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें