फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी की जांच में खुलासा

Fri, 29 Jul 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच 1.75 करोड़ रुपये की जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के मामले में लालकुर्ती पुलिस की गर्दन फंस गई है। एसपी सिटी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि लालकुर्ती पुलिस ने देहरादून से बिजली विभाग के बाबू का किडनैप किया और परिवार को धमकी देकर जबरन रजिस्ट्री कराई। लालकुर्ती और देहरादून के थाने की जीडी में खेल हुआ है। इस प्रकरण में एसओ लालकुर्ती और सीओ कैंट के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। एसपी सिटी ने बृहस्पतिवार को अपनी जांच रिपोर्ट डीआईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को सौंपी।
विज्ञापन


थाने की जीडी में किया खेल
एसपी सिटी ओमप्रकाश की जांच में खुलासा हुआ है कि लालकुर्ती पुलिस ने थाने की जीडी (जनरल डायरी) में भी खेल किया है। 25 दिसंबर को दरोगा राममिलन यादव और सिपाही नाजिम ने थाने से रवानगी और 26 दिसबंर को आमद दर्ज कराई। देहरादून में भी उनकी आमद दर्ज है। जांच रिपोर्ट में इस बात पर हैरत जताई गई है कि लालकुर्ती पुलिस ने प्रशांत को जीडी में नहीं दिखाया। उसे किस आधार पर छोड़ा गया, इसका भी कोई जिक्र जीडी में दर्ज नहीं है।

26 दिसंबर को कैसे हुई रजिस्ट्री
प्रशांत की दादी विजय द्वारा 26 दिसंबर को रजिस्ट्री कराई। इस पर प्रशांत को गवाह बनाया गया। रजिस्ट्री में प्रशांत के हस्ताक्षर का मिलान हुआ, जो कि सही पाए गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि जब प्रशांत 26 दिसंबर को पुलिस कस्टडी में था तो रजिस्ट्री कराने कैसे पहुंचा। प्रशांत व उसके परिवार से पूछताछ हुई तो सामने आया कि पुलिस ने उनको धमकी देकर रजिस्ट्री कराई। सादी वादी में पुलिसकर्मी उनके साथ साथ रजिस्ट्री के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह था मामला
मामला एसएसपी आवास से चंद कदम दूर करीब 1.75 करोड़ रुपये कीमत की जमीन का है। डॉ. सुशील कुमार निवासी फाजलपुर कंकरखेड़ा ने 2 दिसंबर 2015 को लालकुर्ती थाने में धोखाधड़ी का केस शशांक चौधरी, उनकी दादी विजय चौधरी और पत्नी शारदा चौधरी निवासी देहरादून पर दर्ज कराया था। लालकुर्ती थाने में तैनात दरोगा राममिलन यादव को विवेचना दी गई।
विवेचक ने अधूरी जांच पड़ताल कर 25 दिसंबर को देहरादून में दबिश दी और प्रशांत चौधरी को उठाकर ले आई। प्रशांत चौधरी देहरादून में बिजली विभाग में बाबू है। आरोप लगा कि पुलिस ने रातभर प्रशांत की एक होटल में पिटाई कर जबरन उसके परिवार को मेरठ बुलाया। पुलिस कस्टडी में 26 दिसबंर को प्रशांत और उसकी दादी विजय को एमडीए ऑफिस में सादी वर्दी में लालकुर्ती पुलिस लाई।
परिवार को धमकी देकर गन प्वाइंट पर रजिस्ट्री कराई। प्रशांत ने इस मामले की डीजीपी से शिकायत की। जिस पर देहरादून के थाना विकासनगर में दरोगा राममिलन यादव और सिपाही नाजिम समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ। इस मामले में एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने राममिलन यादव और नाजिम को सस्पेंड कर जांच एसपी सिटी को सौंपी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें