फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के आवास के पास छात्रा से लूट

Sun, 05 Mar 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को पॉश इलाके में तीन जगहों पर बदमाशों ने तीन छात्राओं से लूटपाट की। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के बजाय लूट की वारदात गुमशुदगी में दर्ज कराई। कचहरी नाला स्थित सपा एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के आवास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने नेहल महेश्वरी पुत्री राजीव सिंह से मोबाइल छीन लिया। नेहल इस्माईल कॉलेज में एमकॉम की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ कचहरी से बेगमपुल पैदल जा रही थी। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी मौके पर आई और थाने जाने को कह दिया। दोनों सहेली ई-रिक्शा से थाने पहुंचीं। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


गंगानगर निवासी ज्योति आईआईएमटी से बीटीसी कर रही है। उसके पिता कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं। दोपहर के समय वह कमिश्नर आवास चौराहे के पास टेंपो की इंतजार में खड़ी थी। बाइक सवार दो बदमाश आए और पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में नकदी और मोबाइल था। ज्योति थाने पहुंची तो पुलिस ने दबाव डालकर गुमशुदगी की तहरीर लिखवा ली। आरजी कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कामिनी पत्नी अरुण शर्मा निवासी कंकरखेड़ा से मोबाइल छीन लिया। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं आई। आरजी कालेज में पढ़ने वाली कामिनी ने पति को बुलाया और उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें