पुलिस ने सोमवार को एक सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आदेश के हत्यारोपियों की बहन से गलत संबंध थे। इसीलिए उन्होंने आदेश की हत्या की थी। जानें पूरी कहानी।
शराब पिलाने के बाद दोस्तों ने ही इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी आदेश की हत्या की थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया और उसकी निशानदेही पर आदेश का मोबाइल और बाइक की आरसी बरामद कर ली। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी और उसके साथी की बहन से आदेश के गलत संबंध थे। इसीलिए उन्होंने उसका कत्ल कर दिया।
इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि अंदावली निवासी लापता आदेश का शव शुक्रवार सुबह रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में पड़ा मिला था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके गांव के ही रहने वाले दोस्त मुकुल उर्फ मनीष पुत्र राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। मुकुल ने बताया कि आदेश का उसकी बहन और फरार दोस्त सोनी उर्फ छोटू पुत्र रामपाल की बहन से गलत संबंध थे। दोनों दोस्तों ने आदेश की हत्या करने की योजना बनाई। छह जून को आदेश नौकरी की तलाश में बाइक पर अपने घर से निकला था। रास्ते में आदेश को मुकुल और सोनी मिले, दोनों आदेश को लेकर परतापुर पहुंचे।