फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे बेलगाम, स्टंट और छेड़खानी सरेआम

Fri, 07 Jun 2019 03:15 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्टंट करते युवक - फोटो : स्टंट करते युवक
विज्ञापन
मेरठ। ईद के त्योहार की आड़ की शोहदे बेलगाम हो गए हैं। शहर में जगह-जगह स्टंट और छेड़खानी की वारदात सरेआम हो रही हैं। बृहस्पतिवार को ईद के दूसरे दिन भी एक बाइक पर कई-कई युवक स्टंट करते दिखाई दिए। जबकि स्टंट के चक्कर में दिल्ली रोड पर एक किशोर की जान तक चली गई। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन

बुधवार रात को शहर की सड़कों पर युवकों ने खूब स्टंट किए। इसको देखते हुए पुलिस अफसरों ने दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास, वेस्ट एंड रोड, रुड़की रोड, हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, पीवीएस रोड पर पुलिस को बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। लेकिन पुलिस अफसरों के दावे हवाई निकले। स्टंट रोकना तो दूर सरेआम युवतियों व महिलाओं से छींटाकशी और छेड़छाड़ होती रही। बिजली बंबा बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने खूब हुड़दंग किया। एक बाइक पर चार-चार युवक दिखे।
शाम को इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने शॉप्रिक्स मॉल के बाहर भीड़ को खदेड़ा। रात में लिसाड़ी रोड, दिल्ली रोड, सोतीगंज और मछेरान के पास युवक बाइक दौड़ाते नजर आए। एल ब्लॉक तिराहा शास्त्रीनगर से लेकर पीवीएस रोड पर तेजगढ़ी चौराहे तक खूब स्टंट हुआ। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर इंदिरा चौक तक यही हाल रहा। इसके बावजूद पुलिस को कहीं हुड़दंगी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

कंपनी गार्डन में छेड़छाड़, मारपीट
कंपनी गार्डन में लालकुर्ती निवासी युवती के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती अपनी बहन और अन्य परिजनों के साथ थी। आरोप है कि वहां युवती के ही समुदाय के युवकों ने पहले छींटाकशी और फिर छेड़छाड़ की। इससे वहां बखेड़ा हो गया। दोनों पक्षों के युवकों के बीच मारपीट भी हुई। सूचना पर एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंपनी गार्डन के बाहर जमा युवकों को लाठी फटकाकर भगाया। एसओ सदर बाजार का कहना है कि तीन युवक इरशाद, राजू व एक अन्य पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
पीवीएस के बाहर युवती को टक्कर मारी
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी एक युवती रात में अपने दोस्त के साथ पीवीएस मॉल गई थी। लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने युवती की बाइक में टक्कर मार दी। युवती ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस उलटा युवती और उसके दोस्त को ही फटकारने लगी। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्र का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है।
शॉप्रिक्स के बाहर भी उत्पात, हंगामा
रात में आधा दर्जन युवकों ने शॉप्रिक्स मॉल के बाहर भी उत्पात मचाया। सरेआम आने जाने वाली लड़कियों पर छींटाकशी कर रहे थे। कुछ लोगों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। उस समय ब्रह्मपुरी सीओ और इंस्पेक्टर परतापुर थाने के सामने जाम खुलवा रहे थे। बाद में यूपी 100 पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें