अफसर कार्रवाई के बजाए झाड़ते रहे पल्ला
दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बावजूद अफसर कार्रवाई के बजाए इससे पल्ला झाड़ते रहे। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने जहां खुद को मेले में होना बताते हुए इस संबंध में बाद में बात करने के लिए कहा, वहीं सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश सिंह ने तो घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। अफसरों के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई है। पीड़ित किशोरियों के परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। शाहपुर थाने पर इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शाहपुर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए है। सीओ बुढ़ाना को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पीड़िताओं की भी डॉक्टरी कराई जा रही है।
- आलोक शर्मा, एसपी देहात।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/