यूपी के मेरठ जनपद में फिर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सरधना थाना क्षेत्र में एक गांव के जंगल में एक अधेड़ मंदबुद्धि महिला से गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो घेरकर धर दबोचा। वहीं, उनकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद भीड़ ने दो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन युवकों ने अधेड़ मंदबुद्धि महिला से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पर महिला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें दबोच लिया। इस पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जा पहुंचे और तीनों युवकों की जमकर पिटाई। इसी बीच एक आरोपी वहां से भाग निकला। इस पर ग्राम प्रधान ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोप, युवक की जमकर धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा
इस मामले में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/