फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, मांगा इंसाफ

Fri, 13 Sep 2019 11:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मेरठ जिले में नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सितंबर को दोनों फरार हो गए। इसके बाद नौ सितंबर को युवती घर पहुंची। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे सीलमपुर दिल्ली ले गया। वहां उसे एक कमरे में रखा। उसी दिन प्रेमी का दोस्त वहां आ गया। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। रोजाना उसे नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। नौ सितंबर को उसे होश आया, तो वह वहां से निकलकर भागी। 

विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वसान देकर पीड़िता से तहरीर ले ली है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता ने दी अधिकारियों की चौखट पर आत्मदाह करने की चेतावनी, अफसरों से मांगा इंसाफ
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें