इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही धर लिया जाएगा।
गांव से पलायन
दिनदहाड़े शहर के बीच से अगवा कर दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित छात्रा का कहना है कि आरोपी सुबोध काफी समय से उस पर बदनीयती नजर रखते हुए आए दिन छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में 20 अप्रैल 2019 को भोपा थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन भोपा थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी के चलते परिजन गांव से पलायन कर छात्रा को लेकर शहर आ गए और यहां एक मोहल्ले में रहना शुरू कर दिया। हालांकि गांव से पलायन के बावजूद पीड़ित छात्रा आरोपी की करतूत का शिकार हो गई, जिसके पीछे कहीं न कहीं भोपा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली भी जिम्मेवार है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/