फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थॉमस स्कूल के बाहर से बच्ची के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी में आरोपी कैद

Wed, 08 Mar 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट थॉमस स्कूल के बाहर मंगलवार सुबह एक युवक ने बच्ची के अपहरण की कोशिश की। बच्ची आरोपी के चुंगल से छूटकर बच्चा पार्क की ओर चिल्लाती हुई भागने लगी और वहां खड़े एक ट्रैफिक सिपाही को बताया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे एक आरोपी कैद हो गया है। वहीं छात्रा के मामा शोभी सैफी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के अहमदनगर रोड निवासी जोईस ठाकुर सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। स्कूल में पेपर था, जिसके चलते मंगलवार सुबह 10:30 बजे जोईस ठाकुर की छुट्टी हो गई। छात्रा स्कूल के बाहर टेंपो के इंतजार में खड़ी थी। आरोप है कि तभी एक युवक आया और बच्ची को गोद में उठाकर चलने लगा। युवक के साथ उसका एक और साथी भी था। इस बीच छात्रा आरोपी से छूटकर बच्चा पार्क की तरफ भागने लगी। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। छात्रा ने बच्चा पार्क पर जाकर एक ट्रैफिक सिपाही को सारी जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस ने सिविल लाइन की पुलिस को सूचना दी। छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अर्द्धविक्षिप्त बताया आरोपी
इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखा, जो देखने में अर्द्धविक्षिप्त लग रहा है। आरोपी के साथ एक और युवक बताया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को तलाशा की जा रहा है। वहीं परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दहशत में मासूम छात्रा
इस वारदात के बाद से छात्रा बहुत डरी हुई है। परिजन उसे समझाने में लगे है, लेकिन वह बार-बार चिल्लाने लगती है। परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्रा को अगवा करने ही आए थे। बेटी अगर बहादुरी न दिखाती तो बड़ी वारदात हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें