इटावा में तेलांगना एटीएस काे अातंकी समझ पकड़ लिया
प्रदेश में अातंकवादी ढूंढने निकलने तेलांगना ATS काे ही यूपी पुलिस अातंकी समझ बैठी। यूपी पुलिस ने तेलांगना एटीएस के चार जवानाें काे रातभर थाने में बैठाए रखा। उन्हें हड़काते रही अाैर गालियां देती रही। चूंकि एटीएस के जवान तमिल में बाेल रहे थे, इसलिए यूपी पुलिस काे शक हाे गया कि ये अातंकी संगठन से जुड़े हाे सकते हैं। बाद में किसी तरह तेलांगना एटीएस के एक जवान ने इसकी सूचना तेलांगना एटीएस अाईजी काे दी तब जाकर मामला खुला अाैर यूपी पुलिस ने उनसे माफी मांगकर उन्हें छाेड़ दिया।
हुअा कुछ यूं कि पिछले दिनाें तेलांगना में भी रेल हादसा हुअा था। घटना की जांच करते-करते वहां की एटीएस टीम इटावा पहुंची। यहां उसे कुछ अातंकी हाेने की सूचना थी। तेलांगना से हाेने के चलते सभी तमिल भाषा बाेल रहे थे। इधर लखनऊ अाैर कानपुर में अातंकी पकड़े जाने की खबर फैली ताे इटावा के लाेगाें ने उन्हें भी अातंकी समझ लिया अाैर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी उनकी भाषा समझ नहीं पाई।
भाषा न समझ पाने के चलते पुलिस ने रातभर चाराें काे थाने में बिठाए रखा। बताया जाता है कि इस दाैरान पुलिस कर्मियाें ने उन्हें पीटा भी। हालांकि पीटने के सवाल काे इटावा पुलिस ने नकार दिया है। इटावा पुलिस का कहना है कि भाषा समझ न अाने के चलते उन्हें पकड़ा गया था, लेकिन पूछताछ में बाद छाेड़ दिया गया।